Sunday, September 28, 2008

५ unmesh


आयुक्त,
उच्चतर शिक्षा [हरियाणा],
सेक्टर-१७,
चण्डीगढ़।
उचित माध्यम द्वारा

विषय- एजू-सेट योजना के अधीन संस्कृत विषय के प्रसारण के सम्बन्ध में।

मान्यवर,
संस्कृत विभाग, सनातन धर्म कालेज [लाहौर], अम्बाला छावनी हरियाणा सरकार की एजू-सेट योजना के अधीन बी० ए० के संस्कृत पाठ्यक्रम से सम्बन्धित भाषण के प्रसारण के सन्दर्भ में आपकी अनुमति की अपेक्षा करता है और इस सन्दर्भ में अपनी विश्वसनीयता और योग्यता प्रमाणित करने के लिए आपके द्वारा मूल्यांकन किए जाने के लिए [सीमित] पावर पाईंट प्रस्तुति युक्त सी० डी० साथ संलग्न है जिसमें निम्नलिखित विषयों पर सीमित सामग्री केवल व्यक्तिगत अवलोकन के लिए है तथा इस सन्दर्भ में अनुमति मिलने पर पूर्ण सामग्री सहित सी० डी० भेजी जा सकती है।
विषय-
१. अभिज्ञान शाकुन्तलम्- बी० ए० [ऐच्छिक] तृतीय वर्ष
२. भगवद्गीता (द्वितीय अध्याय)- बी० ए० [ऐच्छिक] द्वितीय वर्ष
३. रामायण (बाल काण्ड, प्रथम सर्ग)- बी० ए० [ऐच्छिक] द्वितीय वर्ष
४. नीतिशतकम्- बी०ए० प्रथम वर्ष आनर्स

सी० डी० के सन्दर्भ मे आवश्यक निर्देश-
सी० डी० की विषय सामग्री यूनिकोड फ़ोन्ट् में है अतः कम्प्यूटर को यूनिकोड के अनुकूल करें, इसके लिए-
१. कन्ट्रोल पैनल खोलें।
२. विन्डोज़ की सी० डी० डालें।
३. रिज़नल लैग्वेज खोलें।
४. उसमें लैंग्वेज आप्शन खोलें।
५. सप्लीमेंट लैंग्वेज आप्शन क्लिक करें।
६. डीटेल्ज़ पर क्लिक करें फ़िर एड आप्शन पर क्लिक करें।
७. इसमें संस्कृत\ हिन्दी पर क्लिक कर एप्लाई पर क्लिक करें तथा कम्प्यूटर पर हिन्दी में कार्य करें।

उपरोक्त सन्दर्भ संस्कृत विभाग आपका ध्यान इस ओर भी आकृष्ट करना चाहता है कि संस्कृत विभाग ने इस वर्ष से संस्कृत के छात्रों के लिए संगणकीय संस्कृत विषय प्रर कार्यशाला का आयोजन किया तथा छात्रों को इस विषय में पढ़ाने का तथा शिक्षित करने का प्रयास आरम्भ किया है और शीघ्र ही उपरोक्त विषय पर प्राध्यापकों\ छात्रों के लिए कार्यशाला आयोजित करने का प्रयासरत है।

कृपया पत्र- प्राप्ति होने पर उपरोक्त सन्दर्भ में स्वीकृति या अस्वीकृति के के अपने निर्णय से अवगत अवश्य करवाएं।


भवदीय

डा० देश बन्धु आशुतोष आंगिरस
प्राचार्य संस्कृत विभाग

प्रति- १. कुलपति, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय,कुरुक्षेत्र।
२. डा० रामेश्वर दत्त शर्मा, निदेशक, हरियाणा संस्कृत अकादमी, पंचकूला।
३. डा० भीम सिंह, अध्यक्ष, संस्कृत विभाग, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय,कुरुक्षेत्र।

No comments: